Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे पर लटका मिला

पीलीभीत पूरनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव बूंदीभूड निवासी संगीता राजभर पत्नी मनजीत राजभर का र
Share:
पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे पर लटका मिला
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव बूंदीभूड निवासी संगीता राजभर पत्नी मनजीत राजभर का रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे पर उसका शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। कुछ ही देर बाद सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।घटनाक्रम को लेकर मामले की सूचना माधोटांडा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एकाएक घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला था।जिसको कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।विवाहिता की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।