Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

पीलीभीत -ग्रामीण क्षेत्र में सकट चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ व तिल से पूजा अर्चना की।

पूरनपुर: अमरैयाकलां में महिलाओं ने सोमवार को सकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखकर एक जगह पर एकत्रित होकर सभी महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घ आयु व धन सम्पन्नता के लिए गुड़ व तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ व तिल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की म
Share:
पीलीभीत -ग्रामीण क्षेत्र में सकट चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ व तिल से पूजा अर्चना की।
Read in your preferred language.

पूरनपुर: अमरैयाकलां में महिलाओं ने सोमवार को सकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखकर एक जगह पर एकत्रित होकर सभी महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घ आयु व धन सम्पन्नता के लिए गुड़ व तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ व तिल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य महिला प्रेमादेवी ने सभी को सकट पर्व की कहानी सुनाई। जिसको सभी महिलाओं ने ध्यान पूर्वक सुना। इस पर्व पर महिलाओं ने तिल व चावल के लड्डू बनाएं और पूड़ी-पकवान भी बनाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से कंचन कुशवाहा, सुधा कुशवाहा, कलावती, दिव्या कुशवाहा, अंशिका कुशवाहा, संतरा देवी, प्रेमादेवी, राजेश्वरी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, मीना देवी, सुधा देवी, ओमवती, रामवती, गुड्डी देवी, सरोजा देवी, मुल्लो देवी, लालमती, धर्मवती, प्रीती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा यह पर्व गांव खाता, अमरैयाकलां, रघुनाथपुर, सुखदासपुर, महादिया, तकियादीनारपुर, रम्पुराफकीरे, सबलपुर, नवदियाधनेश, सुंदरपुर, ककरौआ, देवीपुर, प्रसादपुर, नवदिया टोडर आदि कई गांव में मनाया गया।