Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
India

पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था तथा जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी /कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैगमार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली को प्रमुख च
Share:
पीलीभीत :अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था तथा जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी /कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैगमार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली को प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने व खुरापाती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी/ प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली/ प्रभारी निरीक्षक थाना गजरौला/ प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय फोर्स उपस्थित रहे।