Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

पीलीभीत: मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रु0 5,51,433 का योगदान किया।

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार की आर्थिक सहायता हेतु जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन का योगदान देने का आग्रह किया गया था, जिसके फलस्वरूप जनपद पीलीभीत पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द
Share:
पीलीभीत: मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रु0 5,51,433 का योगदान किया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार की आर्थिक सहायता हेतु जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन का योगदान देने का आग्रह किया गया था, जिसके फलस्वरूप जनपद पीलीभीत पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से धनराशि रु0 5,51,433 (पांच लाख इक्यावन हज़ार चार सौ तेंतीस रुपये) का योगदान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु सहायता धनराशि रु0 5,51,433 (पांच लाख इक्यावन हज़ार चार सौ तेंतीस रुपये) का चेक मृतक आरक्षी जितेंद्र कुमार के परिवार को सुपुर्द किया गया।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत