Monday, 14 September 2026 | 10:38 PM
India

पीलीभीत:दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा, पीड़ित को पीटकर जान से मारने की दी धमकी

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी इशहाक ने बताया कि उसकी जमीन ढका चांट में स्थित है। जिस पर कुछ लोग दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते हैं।इस मामले की ग्रामीण ने पहले भी अधिकारियों से शिकायत की इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।15 अप्रैल को रात्रि में अपनी बाइक से पूरनपुर अपने घर आ रह
Share:
पीलीभीत:दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा, पीड़ित को पीटकर जान से मारने की दी धमकी
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी इशहाक ने बताया कि उसकी जमीन ढका चांट में स्थित है। जिस पर कुछ लोग दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते हैं।इस मामले की ग्रामीण ने पहले भी अधिकारियों से शिकायत की इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।15 अप्रैल को रात्रि में अपनी बाइक से पूरनपुर अपने घर आ रहा था।रास्ते में वन चौकी से लगभग आधा किलोमीटर आगे उसे रोंक कर गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको मारा पीटा।उसके बाद जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया,जो कि मिस होने से उसकी जान बची।इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर घायल कर दिया।इसके बाद हाथ की घड़ी,पर्श, आधार कार्ड और पत्नी के पासपोर्ट साइज के फोटो छीन लिए।इस दौरान पीछे से कुछ लोगो को आता देख सभी फरार हो गए। मामले को लेकर खलबली मच गई।दर्जनों मौके पर पहुंच गए।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।