Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: स्वरोजगार प्रदान करने हेतु लाभार्थियों को वितरित किए ऋण स्वीकृति पत्र

.पीलीभीत सूचना विभाग द्वारा 7 अगस्त 2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु ऑनलाइन ऋण वितरण किया गया. जिलाधिकारी द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत
Share:
पीलीभीत: स्वरोजगार प्रदान करने हेतु लाभार्थियों को वितरित किए ऋण स्वीकृति पत्र
Read in your preferred language.

.पीलीभीत सूचना विभाग द्वारा 7 अगस्त 2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु ऑनलाइन ऋण वितरण किया गया. जिलाधिकारी द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अतर खान इनवर्टर , बैटरी योजना निर्माण संबंधी रोजगार करने हेतु रुपए 225000 ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सुरेंद्र पाल को चप्पल निर्माण हेतु ₹600000 ,अखिलेश कुमार को एलईडी लाइट सोलर पैनल संबंधित रोजगार प्रदान करने हेतु 1000000 रुपए, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मोहम्मद अमजद फर्नीचर उद्योग हेतु ₹500000, एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत नाहिद परवीन उत्पाद बांसुरी हेतु ₹50000, मुद्रा योजना के अंतर्गत कुसुम गुप्ता को ₹10000, मोहम्मद इसरार फर्नीचर निर्माण हेतु ₹28000 एवं छोटे मौर्य को कृषि केंद्र हेतु ₹51700 की स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए .कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री निवास मिश्र, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी अतुल कुमार गंगवार ,उपयुक्त उद्योग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे .