Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

पीलीभीत : मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विवाहिता के शव को कब्र खोद कर निकाला और पीएम के लिए भेजा

पूरनपुर: पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर,मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुद वाकर शव को निकाला और पीएम के लिए भेजा. ग्राम शेरपुर कलां निवासीं इरशाद पुत्र मुश्ताक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री अशराबी की दो साल पहले उवैस पुत्र नसीम लाइन पार गोटिया पूरनपुर पीलीभीत से शादी हुई थ
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर: पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर,मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुद वाकर शव को निकाला और पीएम के लिए भेजा. ग्राम शेरपुर कलां निवासीं इरशाद पुत्र मुश्ताक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री अशराबी की दो साल पहले उवैस पुत्र नसीम लाइन पार गोटिया पूरनपुर पीलीभीत से शादी हुई थी. शादी में अपनी हैशियत के हिसाब से दान-दहेज़ दिया फिर भी सुसराल पक्ष और दहेज़ की मांग को लेकर उनकी पुत्री को कई वार मारपीट के घर से निकाल चुके हैं. 3 दिन पूर्व पुत्री के पति उवैस ने अपने परिवार जनों की मदद से उनकी पुत्री को फांसी लगाकर मार डाला और बिना सूचना के उसको दफना दिया. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आज मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोद कर शव को निकाला और पीएम के लिए पीलीभीत भेजा.

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाह