Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

पीलीभीत:भ्रष्टाचार में संलिप्त मनरेगा कर्मचारियों के विरूद्व दर्ज की गई एफआईआर

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के द्वारा मनरेगा के कर्मचारियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुये नगर मजिस्टेªट को एफआईआर कराने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त के क्रम डीसी मनरेगा द्वारा उचित कार्यवाही की गई। मनरेगा योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड अमरिया जनपद पीलीभीत के कतिपय ग्राम पंचायतों में अनिय
Share:
Read in your preferred language.


पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के द्वारा मनरेगा के कर्मचारियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुये नगर मजिस्टेªट को एफआईआर कराने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त के क्रम डीसी मनरेगा द्वारा उचित कार्यवाही की गई। मनरेगा योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड अमरिया जनपद पीलीभीत के कतिपय ग्राम पंचायतों में अनियमित्ता एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त श्री अजय कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री हरीश कुमार रोजगार सेवक ग्राम पंचायत निवाडएडपुर, श्री गुरूविन्दर रोजगार सेवक ग्राम पंचायत चटिया न्याद अहमद, विकास अमरिया, श्री सुरेश कुमार रोजगार सेवक ग्राम पंचायत सिसैया विकासखण्ड मरौरी की सेवाऐं समाप्त कर दी गई हैं और साथ ही साथ इनके विरूद्व एवं इनकी फर्म माॅ दुर्गा इण्टरप्राईजेज के विरूद्व प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।