Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत :पूरनपुर कोतवाली चौपहिया वाहनों के साथ ही दौड़ते रहे ई-रिक्शा

पूरनपुर।संक्रमण की रोकथाम के लिए कस्बे में लगाए गए बैरियर नाकाफी साबित हुए। दिन भर बड़े वाहनों के साथ सवारियां भरे ई-रिक्शा दौड़ते रहे। कोरोना संक्रमण की श्रंखला तोड़ने के लिए प्रशासन ने कस्बे में भीड़ को रोकने के इंतजाम किए हैं। इसके लिए सोमवार की शाम कोतवाली गेट सहित पांच स्थानों लकड़ी के बैरियर ल
Share:
पीलीभीत :पूरनपुर कोतवाली चौपहिया वाहनों के साथ ही दौड़ते रहे ई-रिक्शा
Read in your preferred language.


पूरनपुर।संक्रमण की रोकथाम के लिए कस्बे में लगाए गए बैरियर नाकाफी साबित हुए। दिन भर बड़े वाहनों के साथ सवारियां भरे ई-रिक्शा दौड़ते रहे।
कोरोना संक्रमण की श्रंखला तोड़ने के लिए प्रशासन ने कस्बे में भीड़ को रोकने के इंतजाम किए हैं। इसके लिए सोमवार की शाम कोतवाली गेट सहित पांच स्थानों लकड़ी के बैरियर लगा दिए गए। कयास लगाए जा रहे थे कि बेरियर लगने से भीड़भाड़ कम हो जाएगी। देर शाम लगे इन बैरियर की जानकारी लोगों को नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह कस्बे में खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी। बड़े वाहनों और ई रिक्शा को रोकने के लिए लगाए गए दिखावा साबित हुए।

रिपोर्ट : वीके यादव मो0 9457679893