Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण

आज दिनांक 04-08-2020 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली, परिक्षेत्र बरेली श्री राजेश पाण्डेय एंव पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर मौजूद कार्यालय मुंशी से
Share:
पीलीभीत: पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण
Read in your preferred language.

आज दिनांक 04-08-2020 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली, परिक्षेत्र बरेली श्री राजेश पाण्डेय एंव पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा सर्वप्रथम थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर मौजूद कार्यालय मुंशी से पूंछताछ की एवं अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर से भी गहनता से पूंछताछ की व समस्त अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट कराने साथ ही अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाने में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर सराहना भी की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री योगेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट वीके यादव कि खास खबर मो0 9457679896