Thursday, 17 September 2026 | 2:15 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: इनरव्हील मंडल 311 की मंडल चेयरमैन ने इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं पूरनपुर पल्स में चेयरमैन विजिट संपन्न की

इनरव्हील मंडल 311 की मंडल चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने पूरनपुर स्थित एक होटल में इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल के अध्यक्ष दीपा गुप्ता एवं पूनम अग्रवाल तथा उनकी टीम के साथ मिलकर चेयरमैन विजिट की । दोनों क्लबों की अध्यक्ष ने अपने पुराने वर्ष के सभी कार्यकलापों के बारे में चेयरमैन
Share:
पीलीभीत: इनरव्हील मंडल 311 की मंडल चेयरमैन ने इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं पूरनपुर पल्स में चेयरमैन विजिट संपन्न की
Read in your preferred language.

इनरव्हील मंडल 311 की मंडल चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने पूरनपुर स्थित एक होटल में इनरव्हील क्लब पूरनपुर रॉयल एवं इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल के अध्यक्ष दीपा गुप्ता एवं पूनम अग्रवाल तथा उनकी टीम के साथ मिलकर चेयरमैन विजिट की । दोनों क्लबों की अध्यक्ष ने अपने पुराने वर्ष के सभी कार्यकलापों के बारे में चेयरमैन को जानकारी प्रदान की तथा आगामी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की ।मंडल चेयरमैन रेनू अग्रवाल ने इनरव्हील क्लब पूरनपुर पल की प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल एवं उनकी टीम को मात्र 6 महीने में 35 से अधिक प्रोजेक्ट करने पर बधाई दी तथा पूरनपुर रॉयल के कार्यो की भी सराहना की। मंडल चेयरमैन के साथ मंडल एडिटर डॉक्टर नीरू मिश्रा, क्लब सीजीआर स्मिता खंडेलवाल ,क्लब सीजीआर रीमा अग्रवाल, बरेली क्लब की स्वीटी मल्होत्रा उपस्थित रहीं। यहां आए हुए सभी अतिथियों को दोनों क्लब की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में क्लब की रितिका गुप्ता, पायल खन्ना, प्रियंका खंडेलवाल, गीता राठौर, पायल अग्रवाल, सुनीता विक्रम, शालिनी चौहान, श्वेता गुप्ता आदि सदस्य अपना योगदान देते दिखे । सभी अतिथियों को रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने भी रोटरी की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा