Thursday, 17 September 2026 | 2:15 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना माधोटांडा पर किया गया अर्दली रूम निरीक्षण।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना माधोटांडा पर किया गया अर्दली रूम निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश द्वारा थाना माधोटांडा पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेक्स, भोजनालय का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा को प्रार्थना पत्रों का गुडवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर श्री लल्लन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना माधोटांडा श्री राम सेवक, पेशकार श्री अजय चौहान व थाना माधोटांडा के समस्त सब-इस्पेक्टर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट फूल चन्द राठौर पीलीभीत