Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 तक कुल 1764 घरों पर सोलर रूफटॉप पावर प्लाण्ट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 1141
Share:
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
Read in your preferred language.

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 तक कुल 1764 घरों पर सोलर रूफटॉप पावर प्लाण्ट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 1141 घरों पर सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित किया जा चुका है तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अबतक 915 उपभोक्ताओं को अनुदान अवमुक्त किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने वेण्डर्स की समस्याऐं सुनी, जिसमें मुख्य रूप से वेण्डर्स द्वारा बैंक लोनिंग में आ रही समस्याओं से संज्ञानित कराया गया, बैंक द्वारा लोनिंग में पर्याप्त सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से पंजाब सिंघु बैंक कलीनगर एवं शाहगढ़, यूनियन बैंक पूरनपुर, इण्डियन बैंक पीलीभीत एवं बीसलपुर, बैंक ऑफ बडौदा बीसलपुर द्वारा सहयोग न करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि समस्त बैंकों को योजनान्तर्गत ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित करें एवं समय सीमा निर्धारित करें उन्होंने कहा कि यदि किसी बैंक द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में असहयोग करना संज्ञान में आता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जहॉ धन की बचत होती है वहीं यह पर्यावरण हितैषी भी है। जनपद में प्रत्येक घर को इस योजना से लाभान्वित किया जाये। बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के अन्त में परियोजना अधिकारी नेडा ने सभी आभार व्यक्त करते हुये बैठक समाप्त हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता विद्युत (नोडल), अग्रणी बैंक प्रबन्धक, परियोजना अधिकारी नेडा सहित अन्य अधिकारियों के साथ यूपीनेड़ा के इम्पैनेल्डवेण्डर्स उपस्थित रहे।