Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
मनोरंजन

मूवी 'चोरी चोरी चुपके चुपके' प्रीति जिंटा के मां बनते ही लोगों को याद आई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने जैसे ही ये खबर सोशल एकाउंट के जरिए शेयर की, वैसे ही उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने लगीं। इसके साथ ही कई लोगों को उनकी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की याद आ गई, इस फिल्म में प्रीति ने स
Share:
मूवी  'चोरी चोरी चुपके चुपके' प्रीति जिंटा के मां बनते ही लोगों को याद आई
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने जैसे ही ये खबर सोशल एकाउंट के जरिए शेयर की, वैसे ही उन्हें फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने लगीं। इसके साथ ही कई लोगों को उनकी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की याद आ गई, इस फिल्म में प्रीति ने सलमान खान और रानी मुखर्जी के लिए सरोगेट मदर का किरदार निभाया था। वहीं, बताया जाता है कि बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर सलमान खान भी इस मैथड के जरिए पिता बनने के बारे में हिंट दे चुके हैं।

सलमान खान ने दिया था स्टेटमेंट
सलमान खान का नाम तो कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन वो शादी के सवालों को अकसर नजरअंदाज करते दिखाई दे जाते हैं। लेकिन सलमान खान पिता बनने को लेकर बात कर चुके हैं। कुछ समय पहले एक रिएलिटी शो के दौरान शादी के सवाल पर सलमान खान ने कहा था- 'मैं शादी कब करने वाला हूं, ये तो नहीं पता लेकिन पिता बनने जरूर चाहूंगा'। सलमान के इस स्टेटमेंट को सरोगेसी का ऑप्शन चुनने की ओर इशारे जोड़ा गया था।

रानी ने बच्चे पर पूछा सवाल
इसके अलावा हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 14 के सेट पर इसे लेकर इशारा किया है। शो पर जर रानी अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' प्रमोट करने आईं तो उन्होंने सलमान से मजाकिया अंदाज में पूछा था- 'पिछली बार आपने मुझसे कहा था कि आपका बच्चा होने वाला है, वो बच्चा कहां है?'… इस पर सलमान ने कहा- 'वो अभी प्रॉसेस में है'। ये सुनकर रानी ने सलमान को टाइम देकर कहा- 'जब तक बंटी और बबली 3 आगी तब तक बच्चा आ जाना चाहिए'। फिर सलमान बोल पड़े- 'तब तक एक नहीं दो हो जाएंगे। तब तक बंटी और बबली दोनों हो जाएंगे'।