Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
मनोरंजन

एआई महाभारत में लोगों ने पकड़ी मिस्टैक, मॉडर्न फर्नीचर देख लोगों का ठनका माथा

एआई की यूज धड़ल्ले से लोग कर रहे हैं और इसके इस्तेमाल से एक ऐसा शो तैयार हुआ, जिसमें न कोई कलाकार है, न सेट… जो भी बना वो पूरी तरह से एआई की मदद से. इस शो का नाम है ‘महाभारत एक धर्मयुद्ध’. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के शुरूआती शोज के बाद ही ये शो सुर्खियों में है. दरअसल, एआई की मदद से तैय
Share:
एआई महाभारत में लोगों ने पकड़ी मिस्टैक, मॉडर्न फर्नीचर देख लोगों का ठनका माथा
Read in your preferred language.

एआई की यूज धड़ल्ले से लोग कर रहे हैं और इसके इस्तेमाल से एक ऐसा शो तैयार हुआ, जिसमें न कोई कलाकार है, न सेट… जो भी बना वो पूरी तरह से एआई की मदद से. इस शो का नाम है ‘महाभारत एक धर्मयुद्ध’. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के शुरूआती शोज के बाद ही ये शो सुर्खियों में है. दरअसल, एआई की मदद से तैयार हुए इस महाभारत में कुछ ऐसा लोगों ने देख लिया कि लोगों का माथा ठनक गया. लोगों ने शो की मिस्टैक को पकड़कर सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
शो के अब तक 2 एपिसोड्स आ चुके हैं और इस दोनों शोज में लोगों के एआई की मिस्टैक को पकड़ गया लिया. शो का पहला एपिसोड 25 अक्टूबर और दूसरा एपिसोड 1 नवंबर को स्ट्रीम हुआ है.

लोगों ने पकड़ी मिस्टैक

‘महाभारत’ के कुछ सीन्स में ऐसे मॉडर्न टच देखने को मिले. वहींस एक सीन में देवी गंगा को एक छोटे बच्चे के साथ महल के शानदार कमरे में दिखाया गया. लेकिन, इस सीन में मेकर्स से हुई गलती दर्शकों ने तुरंत पकड़ ली. कमरे का बाकी हिस्सा आलीशान बिस्तर और पर्दों के साथ उस प्राचीन काल का लग रहा था, वहीं एक मॉडर्न दिखने वाली बेडसाइड टेबल ने सभी का ध्यान खींच लिया. यह टेबल बिल्कुल 20वीं सदी की लग रही थी, जो सीन के बैग्राउंड में रखी गई थी.

AI ‘महाभारत’ के इस सीन का उड़ा मजाक

जैसे ही यह सीन वायरल हुआ इंटरनेट पर इसके खूब मीम बनाए गए. एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘वायरलेस चार्जर की कमी है’. सोशल मीडिया पर लोग स्क्रीनशॉट लेकर लोग इंटरनेट पर शेयर कर इसकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.एक दर्शक ने एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘जियो हॉटस्टार पर एआई महाभारत देख रहा हूं बेडसाइड डेस्क देखकर हंसी छूट रही है.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक सीन में बिस्तर की दीवार पर सूट पहने एक व्यक्ति की तस्वीर है.