कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। हर रोज लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन सबके बीच बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेल रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है।
इस बात की जानकारी दिग्गज अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सुनील शेट्टी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स मुहैया करवाने की मुहिम में जुड़ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर परेशान लोगों की मदद करने का एलान किया है। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने अपने फैंस और अन्य लोगों से भी कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील की है।
सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हम कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद को हाथ आगे बढ़ाया है जो कि उम्मीद की किरण है।' उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स मुहैया करवा रहे हैं। अपने अलगे ट्वीट में सुनील शेट्टी ने फैंस से भी लोगों की मदद करने की अपील की है।
मनोरंजन
मरीजों की मुफ्त में मुहैया करवा रहे हैं ऑक्सीजन, सुनील शेट्टी ने बढ़ाया मदद का हाथ
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। हर रोज लोग इससे संक्रमित होते जा रहे हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन सबके बीच बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना वायरस की मार झेल रहे मरीजों की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें मशहूर अभिनेता सुनील
Read in your preferred language.