Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
राजनीति

बयान पर वारिस पठान को ओवैसी की फटकार, भाजपा से लेकर RJD के तेजस्वी ने किया विरोध

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के भायखला से विधायक रह चुके वारिस पठान के कर्नाटक के गुलबर्ग में 15 फरवरी को एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान '100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुस्लिम) भारी पड़ेंगे' को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. वहीं, इस बयान को ले
Share:
बयान पर वारिस पठान को ओवैसी की फटकार, भाजपा से लेकर RJD के तेजस्वी ने किया विरोध
Read in your preferred language.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई के भायखला से विधायक रह चुके वारिस पठान के कर्नाटक के गुलबर्ग में 15 फरवरी को एक जनसभा के दौरान दिए गए बयान '100 करोड़ (हिंदुओं) पर 15 करोड़ (मुस्लिम) भारी पड़ेंगे' को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. वहीं, इस बयान को लेकर पठान के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज कराई गई है. भाजपा सांसद गिरिराज सिंह से लेकर आरजेडी के तेजस्वी यादव तक ने इसका विरोध किया है. भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने तो पठान को उत्तर प्रदेश आने का न्योता भी दे डाला है.

सूत्रों के मुताबिक, एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी पठान के बयान से नाराजगी जताई है और पठान को फटकार लगाई है. पठान के बयान पर राज ठाकरे की एमएनएस भी हमलावर हो गई है. एमएनएस प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने एक बातचीत में कहा, 'वारिस पठान देश में धार्मिक सद्भाव खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी की लाइन क्लियर है, इस तरह के भेदभाव में हमारा भरोसा नहीं है. लेकिन फिर भी अगर कोई इस तरह की बात करता है तो हम भी पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से देंगे.

तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह ने वारिस पठान के बयान के जवाब में शाहीन बाग में बैठी महिलाओं को संभालने की नसीहत दे डाली है. उन्होंने कहा, 'वारिस पठान हम हिंदुओं से बाद में टकराना, पहले शाहीन बाग में बैठी अपने घर की औरतों को संभालो. हम तो तैयार हैं, जितने भी हो आ जाओ.' उत्तर प्रदेश के कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने वारिस पठान के बयान का वीडियो कोट करते हुए ट्विटर पर तंज कसते हुए लिखा, 'आओ कभी उत्तर प्रदेश में.'

भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा, 'जिहादी मुसलमान इस देश को गृह युद्ध की ओर ले रहे हैं. वारिस पठान और शरजील के इरादे गजवा-ए-हिंद के हैं, वे लोग उसी पर काम कर रहे हैं, इस पर सरकार गंभीरता से विचार करके कार्रवाई करनी पड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि अच्छी बात यह है कि देश के राष्ट्रवादी मुसलमान इस तरह के बयानों का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

वहीं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'ओवैसी के भाई कहते हैं कि 5 मिनट के लिए पुलिस हटा लो 100 करोड़ हिंदुओं को बता देंगे, वारिस पठान कहते हैं कि 15 करोड़ लोग 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे, ओवैसी के मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं.' उन्होंने आगे लिखा कि मैं कांग्रेस, आरजेडी और टुकड़े-टुकड़े गैंग से पूछना चाहता हूं कि क्या ये हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह बयान निंदनीय है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.