Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
Politics

PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर विपक्षी नेताओं ने दी तरह-तरह की नसीहत

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तंज करते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, नफरत छोडि़ए, सोशल मीडिया नहीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share:
PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर विपक्षी नेताओं ने दी तरह-तरह की नसीहत
Read in your preferred language.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार पर कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तंज करते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, नफरत छोडि़ए, सोशल मीडिया नहीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रात के करीब 9 बजे एक ट्वीट (Tweet) कर सबको चौंका दिया। उन्होंने ट्वीट कर सोशल मीडिया छोड़ने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं। प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर कहा, सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिए जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात. छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब. जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार. कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार!