Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
मनोरंजन

सिर्फ 120 लोग ही विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी में आएंगे, मोबाइल के साथ ही ड्रोन्स भी होंगे बैन

अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर फैन्स अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। वहीं विकी और कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कई अलग अलग खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन किसी भी खबर पर अब तक कपल की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को विकी औ
Share:
सिर्फ 120 लोग ही विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी में आएंगे,  मोबाइल के साथ ही ड्रोन्स भी होंगे बैन
Read in your preferred language.

अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर फैन्स अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। वहीं विकी और कटरीना की शादी को लेकर अभी तक कई अलग अलग खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन किसी भी खबर पर अब तक कपल की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को विकी और कटरीना शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में एक ओर जहां शादी की तैयारियों पूरे जोर शोर से चल रही हैं तो वहीं दूसरी ओर शादी की प्राइवेसी पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शादी में मोबाइल फैन के बैन होने की खबर के बाद अब कपल की शादी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
कुछ वक्त पहले खबर सामने आई थी कि विकी और कटरीना के शादी के फोटोज लीक न हो इसलिए मोबाइल बैन किया गया है। इस बीच इसकी वजह भी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी- कटरीना के फोटोज एक इंटरनेशनल मैगजीन जारी करेगा। वहीं अब खबर सामने आई है कि इवेंट की प्राइवेसी को लेकर एक और कदम उठाया गया है कि शादी के आसपास के इलाके में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा और अगर कोई ड्रोन दिखा तो उसे गिरा दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक होटल में होगी। इस शादी के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि यह बैठक चार दिन के विवाह समारोह के वास्ते कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे पर चर्चा करने के लिए की गई जिसमें कानून व प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ शादी के आयोजन से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
सवाई माधोपुर के जिलाधिकारी राजेंद्र किशन ने बताया कि बैठक मुख्य रूप से शादी के दौरान यातायात और परिवहन के सुचारू संचालन के समन्वय से संबंधित थी। उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने वालों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए और जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। अधिकारी ने कहा कि बताया गया है कि सात से 10 दिसंबर तक चार दिन के लिए 120 मेहमान शादी समारोह में आएंगे और यह शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा कस्बे के एक होटल में होनी है।

विकी और कटरीना के प्रोजेक्ट्स
बता दें कि एक ओर जहां कटरीना हाल ही में सूर्यवंशी में नजर आई थीं तो वहीं वो जल्दी ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान के साथ ही इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। टाइगर 3 के अलावा कटरीना के खाते में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फोन भूत है। वहीं अली अब्बास जफर की एक सुपरहीरो फिल्म में भी नजर आएंगी। इसके अलावा बात विकी कौशल की करें तो वो हाल ही में सरदार उधम में नजर आए थे और उनकी अपकमिंग फिल्मों में सैम मानेकशॉ की बायोपिक, गोविंदा मेरा नाम और करण जौहर की तख्त शामिल है। वहीं आदित्य धर की 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में भी विकी दम दिखाएंगे।