Tuesday, 15 September 2026 | 11:05 AM
मनोरंजन

अब बिग बॉस 15 में दिखेंगी Rhea Chakraborty,

अदिति त्यागी - बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती (Rhea Chakraborty) पिछले साल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले की वजह से से चर्चा में छाई रहीं। हाल ही में उन्हें लेकर खबरें हैं कि वो टीवी की सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15(Bigg Boss 15) वें सीजन का हिस्सा बन सकती है। बिग बॉस के
Share:
अब बिग बॉस 15 में दिखेंगी Rhea Chakraborty,
Read in your preferred language.

अदिति त्यागी - बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती (Rhea Chakraborty) पिछले साल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले की वजह से से चर्चा में छाई रहीं। हाल ही में उन्हें लेकर खबरें हैं कि वो टीवी की सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15(Bigg Boss 15) वें सीजन का हिस्सा बन सकती है। बिग बॉस के प्रीमियर से पहले लेटेस्ट अपडेट्स हैं कि रिया को मेकर्स ने शो में शामिल होने के लिए मोटी रकम भी ऑफर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया को बिग बॉस के एक हफ्ते के लिए 35 लाख रूपये की बड़ी रकम (35Lakh Rupees Fees Offer) का ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में किसी सेलिब्रिटी को अब तक सबसे ज्यादा ऑफर की गई रकम है ।

दरअसल, बिग बॉस 15के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं लेकिन अभी तक रिया चक्रवर्ती के शो में जाने को लेकर ना तो मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन आया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बज्ज है कि रिया को शो का ऑफर मिला है और उन्हें 35 लाख रूपये की फीस भी दी जा सकती है। वैसे अगर ये सच होता है तो रिया चक्रवर्ती बिग बॉस के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बन जाएंगी।

बता दें कि रिया के नाम पर अभी तक कंफर्मेशन की मोहर तो नहीं लगी हैं। लेकिन उन्हें स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके चलते इन खबरों ने ज़ोर पकड़ा है। यहीं पर बिग बॉस 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को भी देखा गया था। अब रिया वहां किस वजह से मौजूद थीं, यह तो पता नहीं चल पाया। पर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि हो न हो, रिया 'बिग बॉस 15' का हिस्सा हैं।

बताते चलें कि सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये शो 2 अक्टूबर से रिलीज होने जा रहा है। इस सीजन में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स का नाम सामने आ चुका है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, इस बार निधी पांड्या, विशाल कोटियान, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, तेजस्विनी प्रकाश, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल, आकासा सिंह, मीशा अय्यर, साहिल श्रॉफ, ईशान सहगल, दोनल बिष्ट और उमर रियाज बिग बॉस के घर में नजर आने वाले हैं।