Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
मनोरंजन

अब रणधीर कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कहीं यह बात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl यह खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वर्ष दिसंबर में शादी कर सकते हैंl हालांकि इस बारे में जब रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर से बात कही गई, तब उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रकार की कोई भी खबर नहीं सुनी है
Share:
अब रणधीर कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कहीं यह बात
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl यह खबर आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वर्ष दिसंबर में शादी कर सकते हैंl हालांकि इस बारे में जब रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर से बात कही गई, तब उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रकार की कोई भी खबर नहीं सुनी हैl इससे पहले खबरें आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिसंबर में शादी कर सकता हैl हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया हैl

रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं सुना हैl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले 3 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl पिछले दिनों रणबीर ने कहा था कि वह आलिया भट्ट का शादी कर चुके होते, अगर कोरोना महामारी नहीं आई होतीl

इस बारे में बताते हुए रणधीर कपूर ने कहा है, 'मैंने इस बारे में नहीं सुना हैl मुझे पता नहीं हैl वह कभी ना कभी शादी करेगा लेकिन मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं हैl आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी कहा कि वह आलिया और रणबीर की शादी की बात सुनने के लिए तरस रही हैl

सोनी राजदान कहती है, 'मुझे नहीं पता, यह कब होगीl मैं भी कुछ सूचना पाने की प्रतीक्षा कर रही हूंl' सोनी ने आगे कहा, 'बहुत समय बचा हैl यह भविष्य में होगी और कब होगी पता नहींl इसके लिए आपको आलिया की एजेंट को कॉल करना होगा, पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगाl' आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने काम में व्यस्त हैंl आलिया ने डार्लिंग, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर ली हैl वहीं रणबीर कपूर एनिमल में नजर आने वाले हैंl इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे।