Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
मनोरंजन

सोनाक्षी-जहीर इकबाल ही नहीं, ये 6 कपल भी मना रहे पहला करवा चौथ, 1 हीरो तो दूसरी पत्नी के साथ कर रहा सेलिब्रेट ?

बरसों से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और सेलेब्स भी करवा चौथ मनाते आ रहे हैं. इस बार कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस-एक्टर पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं. कौन हैं ये टीवी-बॉलीवुड सेलेब्स आइए जानते हैं शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी और एक
Share:
सोनाक्षी-जहीर इकबाल ही नहीं, ये 6 कपल भी मना रहे पहला करवा चौथ, 1 हीरो तो दूसरी पत्नी के साथ कर रहा सेलिब्रेट ?
Read in your preferred language.

बरसों से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और सेलेब्स भी करवा चौथ मनाते आ रहे हैं. इस बार कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस-एक्टर पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं. कौन हैं ये टीवी-बॉलीवुड सेलेब्स आइए जानते हैं

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी. उन्होंने इस साल 23 जून को एक्टर और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी. दोनों शादी को लेकर काफी ट्रोल हुए थे. मुकेश अंबानी-नीता अंबानी बहू राधिका मर्चेंट शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं. वह पति अनंत अंबानी की लंबी उम्र के लिए मनोकामना करेंगी. राधिका और अनंत ने इस साल 12 जुलाई को 7 फेरे लिए थे

कृति खरबंदा ने 15 मार्च को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट से शादी की. दोनों का पहला करवा चौथ है. हालांकि यह पुलकित की दूसरी शादी है. इससे पहले पुलकित ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी. यह शादी मात्र 1 साल चली थी.तापसी पन्नू भी करवा चौथ को पहली बार सेलिब्रेट करेंगी. उन्होंने डेनमार्क रहने वाले एथलीट मैथियास बो के साथ सीक्रेट मैरिज की थी. दोनों ने उदयपुर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी.

मिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे से इस साल 3 जनवरी को शादी की. यह शादी बहुत ही अलग अंदाज में हुई थी. शादी के बाद नुपुर और आइरा का पहला करवा चौथ है. सुरभि चंदना ने बिजनेसमैन और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की. सुरभि और करण ने 13 साल की शादी के बाद इस साल 2 मार्च को जयपुर में शादी की. कपल का पहला करवा चौथ है.