Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
टेक

आपकी Facebook पोस्ट पर हर कोई नहीं कर पाएगा कमेंट, बस करना होगा ये

टेक जाएंट Facebook पर अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स कोई पोस्ट शेयर करते हैं और कई शरारती लोग उस पर भद्दे कमेंट्स या फिर गालियां लिख देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल पिछले दिनों फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को उनकी पोस्ट पर कंट्रोल दे दिया है, जिससे कि वह ये तय कर सकेंगे उन की पोस्ट पर क
Share:
आपकी Facebook पोस्ट पर हर कोई नहीं कर पाएगा कमेंट, बस करना होगा ये
Read in your preferred language.

टेक जाएंट Facebook पर अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स कोई पोस्ट शेयर करते हैं और कई शरारती लोग उस पर भद्दे कमेंट्स या फिर गालियां लिख देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल पिछले दिनों फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को उनकी पोस्ट पर कंट्रोल दे दिया है, जिससे कि वह ये तय कर सकेंगे उन की पोस्ट पर कोई कमेंट्स कर सकता है या नहीं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी पोस्ट पर कोई कमेंट न करे तो हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा.

-पोस्ट के कमेंट्स पर ऐसे करें कंट्रोल
-इसके लिए आपको सबसे पहले Facebook App ओपन करना होगा.
-अब अपनी प्रोफाइल पर जाकर उस पोस्ट पर जाएं जिसके कमेंट्स को आपको कंट्रोल करना है.
-अब उस पोस्ट पर जाकर राइट साइड में तीन डॉट्स दिखेंगे, इन पर क्लिक करें.
--अब यहां 'Who can comment on your post' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इतना ही नहीं आप अपनी पोस्ट में ये भी सलेक्ट कर सकते हैं कि आपकी पोस्ट पब्लिक होगी या फिर सिर्फ फ्रैंड्स देख पाएंगे.

अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।

https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g