Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
मनोरंजन

नई दिल्ली:शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवार्ड, विक्रांत मैसी के साथ साझा सम्मान।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 भारतीय सिनेमा के किंग खान और इस सदी के महानायक कहे जाने वाले शाहरुख खान को आखिरकार नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें अपनी सुपरहिट फ़िल्म "जवान" के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। यह अवार्ड उन्होंने अभिनेता विक्रांत मैसी (फिल्म 12th Fai
Share:
नई दिल्ली:शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवार्ड, विक्रांत मैसी के साथ साझा सम्मान।
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 भारतीय सिनेमा के किंग खान और इस सदी के महानायक कहे जाने वाले शाहरुख खान को आखिरकार नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें अपनी सुपरहिट फ़िल्म "जवान" के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। यह अवार्ड उन्होंने अभिनेता विक्रांत मैसी (फिल्म 12th Fail) के साथ साझा किया।

35 साल बाद पहला नेशनल अवार्ड

करीब 35 वर्षों के अभिनय सफर में यह पहला मौका है जब शाहरुख खान को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। इस ऐतिहासिक क्षण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस

बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को उनकी दमदार फ़िल्म "Mrs Chatterjee vs Norway" के लिए मिला। रानी को उनके संवेदनशील और सशक्त अभिनय के लिए सराहा गया।

सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी और नाराज़गी

शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। हालांकि, कुछ प्रशंसकों ने यह भी लिखा कि शाहरुख को "देवदास", "चक दे इंडिया" और "स्वदेस" जैसी फिल्मों के लिए पहले ही यह सम्मान मिलना चाहिए था।

‘महानायक’ कहे जाने वाले शाहरुख

फैंस का कहना है कि शाहरुख खान का अभिनय किसी अवार्ड का मोहताज नहीं है। उन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है और वे इस सदी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।