Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
मनोरंजन

न कैटरीना, न दीपिका, रणबीर कपूर ने 10 साल छोटी एक्ट्रेस को देखते ही बनाया था शादी का मन, कर ली थी बेबी प्लानिंग ?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार हैं. साल 2022 में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी और शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था. अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर एक बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. ये दोनों दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के
Share:
न कैटरीना, न दीपिका, रणबीर कपूर ने 10 साल छोटी एक्ट्रेस को देखते ही बनाया था शादी का मन, कर ली थी बेबी प्लानिंग ?
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार हैं. साल 2022 में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी और शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था. अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर एक बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. ये दोनों दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं.

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था. रणबीर ने कहा था कि आलिया संग पहली मुलाकात में ही उन्होंने अपनी शादी और बच्चों के बारे में सोच लिया था. वह कहते हैं, ‘हम 31 दिसंबर 2017 को पहली बार एक-दूसरे से मिले थे. हम ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए कुछ तैयारी करने के लिए इजराइल जा रहे थे और इस दौरान हम फ्लाइट में साथ बैठे थे’.

दिमाग में कर चुके थे शादी

वह आगे कहते हैं, ‘उस दौरान हम दोनों ही सिंगल थे और इसी वजह से हम एक-दूसरे से कनेक्ट कर पाए. जब फ्लाइट टेक-ऑफ कर रही थी, तभी मैंने शादी और अपने बच्चों और पोता-पोतियों के बारे में सोच लिया था. मुझे लगता है कि हम दोनों उसी वक्त अपने दिमाग में एक-दूसरे से शादी कर चुके थे’.

अगले साल आएगी लव एंड वॉर

अब अगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की बात करें, तो इस फिल्म का ऐलान इस साल जनवरी में हुआ था और फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो जाएगी औरत 10 अक्टूबर तक विक्की कौशल भी उन्हें ज्वॉइन करेंगे.