Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
Entertainment

Neetu Kapoor Birthday Photos : पूरे कपूर परिवार ने साथ मनाया नीतू का बर्थडे, आलिया-रणबीर और करीना ने ऐसे किया सेलिब्रेट

बॉलुवड का दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 63 साल की हो गईं, उनके प्री बर्थडे बॉश पार्टी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यादगार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपूर बहनें करीना और करिश्मा अपने खास दिन पर नीतू के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्
Share:
Neetu Kapoor Birthday Photos : पूरे कपूर परिवार ने साथ मनाया नीतू का बर्थडे, आलिया-रणबीर और करीना ने ऐसे किया सेलिब्रेट
Read in your preferred language.

बॉलुवड का दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 63 साल की हो गईं, उनके प्री बर्थडे बॉश पार्टी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यादगार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कपूर बहनें करीना और करिश्मा अपने खास दिन पर नीतू के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी मौजूद थे।

पार्टी में दिग्गज बॉलीवुड स्टार रणधीर कपूर भी नजर आए। कपूर परिवार और दोस्तों ने इकट्ठा होकर एक तस्वीर खिंचवाई। रिद्धिमा ने शानदार तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'परिवार'। एक अन्य तस्वीर में, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अनीसा मल्होत्रा ​​जैन और समायरा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को रिद्धिमा ने कैप्शन दिया "माई फेव गर्ल्स,"।

नीतू कपूर के बर्थडे से कुछ घंटे पहले, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने 'बर्थडे डिनर' कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की। उसे तुरंत बात रिद्धिमा ने अपनी रणबीर और नीतू कपूर की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की और लिखा “मैं और मेरा! जन्मदिन मुबारक हो, माँ! हम आपको बहुत प्यार करते हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर की अगली फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने पति और अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद फिल्म के लिए शूटिंग की। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है, जिसकी अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अभिनीत पहली फीचर 'गुड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी।  वहीं रणबीर और आलिया एक साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।