Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
मनोरंजन

अपनी बायोपिक में इन दो अभिनेताओं में से किसी एक को देखना चाहते हैं नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने से पहले ही जताई थी इच्छा

Tokyo Olympics 2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब छाए हुए हैं। जब से नीरज ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है तभी से उनकी जीत के चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अब नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनाने की बातें भी होने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीरज चोपड़ा ख
Share:
अपनी बायोपिक में इन दो अभिनेताओं में से किसी एक को देखना चाहते हैं नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने से पहले ही जताई थी इच्छा
Read in your preferred language.

Tokyo Olympics 2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब छाए हुए हैं। जब से नीरज ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है तभी से उनकी जीत के चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच अब नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनाने की बातें भी होने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीरज चोपड़ा खुद अपनी बायोपिक में किस अभिनेता को काम करता देखना चाहते हैं?

नहीं जानते! तो हम आपको बताते हैं.... दरअसल नीरज चोपड़ा बहुत पहले ही इस बारे में बता चुके हैं कि यदि उनकी बायोपिक बनती है तो वो उसमें किस अभिनेता को देखना पसंद करेंगे। इसके लिए नीरज ने दो अभिनेताओं को चुना है और वो चाहते हैं कि इन दोनों में से ही कोई एक उनकी बायोपिक में नीरज चोपड़ा बनकर दर्शकों के सामने आए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, साल 2018 में जब नीरज चोपड़ा देशभर में इनते मशहूर नहीं थे उस समय उन्होंने एक वेब पोर्टल को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इच्छा जताई थी कि यदि भविष्य में कभी उनकी बायोपिक बॉलीवुड में बनती है तो वो उसमें अक्षय कुमार या रणदीप हुड्डा में से किसी एक को देखना चाहें। उनके मुताबिक ये बहुत ही अच्छा होगा कि उनकी बायोपिक बने और उसमें इन दोनों में से कोई एक अभिनेता उनका किरदार निभाए।

वहीं इस बारे में अक्षय कुमार ने भी हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने हाल ही में ईटाइम्स को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, 'वो खुद एक बहुत अच्छे दिखने वाले शख्स हैं। अगर मेरी कभी बायोपिक बने तो मैं चाहता हूं कि उन्हें उसमें काम करना चाहिए।' बता दें कि नीरज चोपड़ा की जीत के बाद से ही कुछ मीम्स भीबनाए जा रहे हैं। जिसमें अक्षय कुमार को ही उनकी बायोपिक के लिए परफेक्ट बताया जा रहा है।