Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Entertainment

नीना गुप्ता भी हो चुकी है कास्टिंग काउच का शिकार

नीना गुप्ता भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैl उन्होंने इस बात का खुलासा अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में किया हैl उन्होंने लिखा है कि जब एक निर्माता ने उन्हें अश्लील प्रस्ताव एक होटल के कमरे में दिया थाl इसे सुनकर तब उनका खून सूख गया थाl नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी आत्मकथा रिलीज की हैl इसमें उन्
Share:
नीना गुप्ता भी हो चुकी है कास्टिंग काउच का शिकार
Read in your preferred language.

नीना गुप्ता भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैl उन्होंने इस बात का खुलासा अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में किया हैl उन्होंने लिखा है कि जब एक निर्माता ने उन्हें अश्लील प्रस्ताव एक होटल के कमरे में दिया थाl इसे सुनकर तब उनका खून सूख गया थाl नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी आत्मकथा रिलीज की हैl इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव शेयर की हैl इसमें उन्होंने बताया है कि एक बार एक निर्माता ने उन्हें अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया थाl

नीना गुप्ता की आत्मकथा 'सच कहूं तो' का विमोचन इसी सप्ताह अभिनेत्री करीना कपूर ने किया हैl इस पुस्तक में नीना गुप्ता ने इस हादसे के बारे में बताया हैl खबरों के अनुसार नीना गुप्ता को निर्माता से फोन आया जो कि दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैl उन्होंने नीना से मिलने के लिए कहाl इसके बाद नीना गुप्ता ने पृथ्वी थिएटर में अपने परफॉर्मेंस पूरा करने के बाद होटल में प्रोड्यूसर से मिलने पहुंचीl इसके बाद प्रोड्यूसर ने उन्हें उनके रूम में बुलाया, तब उन्हें इस बात का आभास हुआ की कुछ गड़बड़ हैl
नीना ने आगे लिखा है कि उनकी चेतना ने उन्हें कहा कि उन्हें ऊपर नहीं जाना चाहिए और निर्माता को लॉबी में बुलाना चाहिए था लेकिन हाथ से काम निकल जाने के डर से वह ऊपर गई और इसके बाद निर्माता ने उनसे घंटों बात की और तब प्रोड्यूसर ने उन्हें एक छोटा सा रोल ऑफर कियाl इसपर नीना गुप्ता ने कहा कि वह जाना चाहती हैं, तब प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि उन्हें लगा कि वह उनके साथ रात गुजारने के लिए आई हैl यह बात सुनकर नीना गुप्ता का खून सूख गया थाl हालांकि नीना गुप्ता तो वहां से चली गई थीl
नीना गुप्ता फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl