Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मामले में एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को किया गिरफ्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को गोवा में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और परिवार के खिलाफ आरोप लगाते हुए एफआईआर करवाई थीl सीबीआई की जांच में
Share:
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मामले में  एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को गोवा में ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती और परिवार के खिलाफ आरोप लगाते हुए एफआईआर करवाई थीl सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगेल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी मामले को हाथ में ले लिया थाl तब से यह जांच अभी तक जांच जारी है।
एनसीबी ने ड्रग मामले में छापामारी करते हुए कई कलाकारों को गिरफ्तार किया और पूछताछ भी की थीl इनमें सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती भी शामिल है। इस मामले की जांच अभी भी चल रही है और एनसीबी ने ड्रग पेडलर हेमल शाह को गोवा से गिरफ्तार किया है। हेमल शाह को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में नाम आने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन एक साल बाद भी मामले की जांच चल रही हैl सीबीआई ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई थीl
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म अभिनेता थेl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थीl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई थी। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया थाl इनमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर अनुष्का शर्मा जैसे नाम शामिल हैl सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सेनन के साथ भी काम किया थाl अभी भी उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय की गुहार लगाते रहते हैl
सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थेl वह अक्सर अपने फैंस से बातें करते थेl इसके चलते वह काफी लोकप्रिय भी थेl सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे थीl इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया थाl इसने 100 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया थाl