Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
मनोरंजन

मुंबई:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (Govardhan Asrani) का दिवाली के दिन, सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। असरानी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अ
Share:
मुंबई:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Read in your preferred language.

मुंबई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 बॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (Govardhan Asrani) का दिवाली के दिन, सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

असरानी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे बॉलीवुड जगत और देशभर के लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए हैं।

असरानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपने हास्य अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्म शोले में उनका मशहूर संवाद — “हम जेलर साहब हैं…” — आज भी लोगों की जुबां पर है। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र और सलमान खान जैसे तमाम सितारों के साथ काम किया।

हास्य कलाकार के रूप में असरानी ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। उन्होंने गंभीर और संवेदनशील भूमिकाओं में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उन्हें “सदाबहार कॉमेडियन” कहते हुए याद किया।

असरानी के निधन से बॉलीवुड ने एक महान कलाकार, सरल इंसान और सच्चे मनोरंजनकार को खो दिया है।