Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

दुबई के व्यवसायी सूरज नांबियार से जनवरी 2022 में करेंगी शादी मौनी रॉय

 दुबई के व्यवसायी से मौनी रॉय की शादी की खबरें उनके चचेरे भाई ने दी है मौनी साल 2022 में जनवरी में सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा छुपा कर रखा है। लेकिन उनके रिश्तों को लेकर चल रहे कयास उन्हें हमेशा खबरों में बनाए रखते हैं। ताजा रिपोर्ट्स हैं कि मौनी जनवरी में
Share:
दुबई के व्यवसायी सूरज नांबियार से जनवरी 2022 में करेंगी शादी मौनी रॉय
Read in your preferred language.

 दुबई के व्यवसायी से मौनी रॉय की शादी की खबरें उनके चचेरे भाई ने दी है मौनी साल 2022 में जनवरी में सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी

मौनी रॉय ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा छुपा कर रखा है। लेकिन उनके रिश्तों को लेकर चल रहे कयास उन्हें हमेशा खबरों में बनाए रखते हैं। ताजा रिपोर्ट्स हैं कि मौनी जनवरी में दुबई स्थित अपने बैंकर और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी करेंगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौनी के चचेरे भाई विद्युत रॉयसरकर ने नागिन अभिनेत्री की शादी के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र को जानकारी दी है।

हालांकि इसपर मौनी राय की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मौनी राय का विवाह दुबई या इटली में होगा क्योंकि दोनों ही तरफ के लोग इस उत्सव को निजी रखना चाहते हैं। हालांकि बाद में मौनी रॉय के गृहनगर कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में दोस्तों और परिवार के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि मौनी 2019 से सूरज को डेट कर रही है और 2020 में दुबई में उसके करीब आ गईं।

ऐसा कम ही होता है जब मौनी को उनके साथी के साथ देखा जाता है। हाल ही में मौनी ने अपने जन्मदिन के बाद, अपने इंस्टा स्टोरी में सूरज को लेकर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था,दोनों मेरे। मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

अगस्त, 2020 में, मौनी के दुबई में बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें सूरज उन्हें चीयर करते नजर आए थे। वहीं मार्च में दोनों के डेट करने की अफवाहें सामने आईं। वहीं मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पोस्ट पर वे अक्सर टिप्पणी भी करते रहते हैं।