Tuesday, 15 September 2026 | 2:48 AM
मनोरंजन

कास्टिंग काउच को लेकर मोनालिसा का बड़ा खुलासा, 'नहीं बच पाते लड़के तक'

मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था कि करियर (Monalisa Career) के शुरुआती दिनों में उन्हें भी ऑफर मिला था. एक्ट्रेस को ये ऑफर्स तब मिले थे जब वो कोलकाता से मुंबई आई थीं और एक ब्रेक पाने के अवसर की तलाश कर रही थीं.मोनालिसा को इस दौरान ब्रेक देने के लिए कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए
Share:
कास्टिंग काउच  को लेकर मोनालिसा का बड़ा खुलासा, 'नहीं बच पाते लड़के तक'
Read in your preferred language.

मोनालिसा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था कि करियर (Monalisa Career) के शुरुआती दिनों में उन्हें भी ऑफर मिला था. एक्ट्रेस को ये ऑफर्स तब मिले थे जब वो कोलकाता से मुंबई आई थीं और एक ब्रेक पाने के अवसर की तलाश कर रही थीं.मोनालिसा को इस दौरान ब्रेक देने के लिए कई बार कास्टिंग काउच के ऑफर दिए गए थे. लेकिन, एक्ट्रेस ने इन प्रपोजल्स को स्वीकार नहीं किया और हिम्मत से ऐसी स्थिति का सामना बड़ी ही बहादुरी से किया था.
मोनालिसा ने कास्टिंग काउच (Monalisa Casting Couch) के ऑफर को स्वीकार ना करने को लेकर कहा था कि शायद इसी कारण उन्हें शुरू में ही बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना पड़ा था. इसी के साथ ही उनकी बात यहीं नहीं खत्म हुई थी
एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ऐसी है कि यहां पर लड़कियां तो छोड़ो लड़के भी नहीं बच सके हैं. उनका भी खूब शोषण किया जाता है. इतना ही नहीं तो गे रिलेशन भी बनाने को मजबूर किया जाता है.
मोनालिसा ने बताया था कि उन्होंने साल 2005 में अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और सुनील शेट्टी के साथ एक फिल्म ‘ब्लैकमेल’ की थी. उन्होंने इसमें एक आइटम नंबर किया था. एक्ट्रेस ने ये सोचकर हिस्सा लिया था ताकि उन्हें बॉलीवुड में आगे अच्छा ब्रेक मिल सके. लेकिन, वो फिल्म नहीं चली थी.
हालांकि, मोनालिसा ने बाद में भोजपुरी की ओर रुख किया और करियर की पहली फिल्म ‘कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाके’ से की थी. इसमें उनकी एक्टिंग को भोजपुरिया दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसमें उनके अपोजिट निरहुआ ने लीड रोल प्ले किया था.
मोनालिसा भोजपुरी का आज बड़ा नाम हैं और उन्होंने यहां पर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम किया.
भोजपुरी में एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद मोनालिसा ने टीवी सीरियल्स में काम किया और अब वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं. इन दिनों वो ‘रात्रि के यात्रि 2’ और ‘धप्पा’ में काम करने को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस उनके रोल के लिए काफी एक्साइटेड हैं.