Tuesday, 15 September 2026 | 2:10 AM
मनोरंजन

Raj Kundra के खिलाफ बोलने के बाद मुसीबत में मॉडल, मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने वाली एक मॉडल सागरिका शोना ने ये खुलासा किया है कि उन्हें जानने से मारने और उनका यौन शोषण करने की धमकियां मिल रही हैं। सागरिका वही मॉडल हैं जिनका वीडियो कुछ समय वायरल हुआ था जिसमें वो राज कुंद्र पर न्यूड ऑडिशन मांगने का आरोप लगा रही थीं
Share:
Raj Kundra के खिलाफ बोलने के बाद मुसीबत में मॉडल, मिल रहीं जान से मारने की धमकियां
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने वाली एक मॉडल सागरिका शोना ने ये खुलासा किया है कि उन्हें जानने से मारने और उनका यौन शोषण करने की धमकियां मिल रही हैं। सागरिका वही मॉडल हैं जिनका वीडियो कुछ समय वायरल हुआ था जिसमें वो राज कुंद्र पर न्यूड ऑडिशन मांगने का आरोप लगा रही थीं। वीडियो में सागरिका बता रही थीं एक वेब सीरीज के लिए उन्हें वीडियो कॉल के जरिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। तीन लोगों ने उनसे न्यूड ऑडिशन की मांग की थी, उनमें से एक राज कुंद्रा भी थे, हालांकि उनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा था।

अब सागरिका ने ये खुलासा किया है कि उन्हें व्हॉट्सऐप और मैसेंजर गालियां दी जा ही हैं, धमकियां मिल रही हैं, लोग कॉल्स पर उनसे गंदी-गंदी बातें कर रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक मॉडल ने कहा, ‘मैं बहुत परेशान और डिप्रेस्ड हूं क्योंकि अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मुझे कॉल आ रहे हैं। वो मुझे धमकी दे रहे हैं, मुझे जान से मारने और यौन शोषण करने की धमकी दी जा रही हैं। लोग मुझे अलग-अलग नंबर से कॉल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि राज कुंद्र ने क्या गलत किया’। एक्ट्रेस ने अपनी जान को खतरा बताया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पूनम पांडे, शर्लीन चोपड़ा ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जब्कि 'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने राज का सपोर्ट किया है बताया है वो फिल्में अश्लील नहीं हैं।

आपको बता दें कि राज को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया था। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लगा है। राज की पेशी एक बार कोर्ट में हो चुकी हैं जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक के लिए कस्टडी में भेज दिया गया था। अब आज राज के केस को लेकर फिर से सुनवाई होनी है। आज उनकी पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है।