Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
Lifestyle

मोबाइल को जेब में रखने से हो सकते हैं इनफर्टिलिटी के गंभीर शिकार

वर्तमान समय में मोबाइल तो सभी के लिये जरूरी हो गया है। हमेशा साथ में रखा जाने वाले इस मोबाइल को अक्सर लड़के पैंट की जेब में रख लेते हैं। अगर आप भी अपना मोबाइल लंबे समय तक जेब में रखते हैं तो आप इनफर्टिलिटी के गंभीर शिकार हो सकते हैं। मोबाइल ना सिर्फ स्वास्‍थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि पुरुषों को भी पू
Share:
मोबाइल को जेब में रखने से हो सकते हैं इनफर्टिलिटी के गंभीर शिकार
Read in your preferred language.
वर्तमान समय में मोबाइल तो सभी के लिये जरूरी हो गया है। हमेशा साथ में रखा जाने वाले इस मोबाइल को अक्सर लड़के पैंट की जेब में रख लेते हैं। अगर आप भी अपना मोबाइल लंबे समय तक जेब में रखते हैं तो आप इनफर्टिलिटी के गंभीर शिकार हो सकते हैं। मोबाइल ना सिर्फ स्वास्‍थ्य के लिए खतरनाक है बल्कि पुरुषों को भी पूर्ण्तः नपुंसक बना सकता है। खास कर जो लोग लंबे समय तक मोबाइल उपयोग करते हैँ और जो अपना मोबाइल पैंट के जेब में रखते हैं। इससे पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी प्रभावित होता है, जो इनफर्टिलिटी का कारण बनता है। एक नए अध्ययन के मुताबिक यदि आप मोबाइल अंडकोष या कमर के नीचे रखते हैं तो आपके स्पर्म लेवल में इतनी गिरावट आएगी कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मोबाइल को जेब में न रखें ताजा रिसर्च से यह पता चला है कि मोबाइल को जींस या पैंट की जेब में नहीं रखना चाहिए। मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडिएशन स्पर्म काउंट को नुकसान पहुंचा सकती है। मोबाइल फोन से निकलने वाली खतरनाक रेडिएशन पुरुषों के स्पर्म के प्रजनन को बहुत कम करते हैं। एक रिसर्च के अनुसार मोबाइल फोन को पैंट की जेब में रखने से पुरुषों के स्पर्म 9 प्रतिशत तक होने की संभावना होती है। मोबाइल चार्ज करते समय बात करना तो कई गुना नुकसानदायक है। इसका सीधा असर पुरुषों के स्पर्म पर पड़ता है। सलाह दी गई है कि रात को सोते समय भी मोबाइल पूरी तरह दूर रखें। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en