Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान: थाना अमृतपुर ने विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं एवं बालकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहा
Share:
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान: थाना अमृतपुर ने विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं एवं बालकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के बारे में बताया तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण या असुरक्षा की स्थिति में निडर होकर अपने अभिभावकों, शिक्षकों एवं पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।

पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।