Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
मनोरंजन

शादी कर ली और बच्चों की मां भी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने श्रेयस अय्यर से किया प्यार का इजहार

एडिन रोज ये नाम कई सारे लोगों के लिए जाना पहचाना है, जी हां ये वहीं हैं, जो बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री थी. शो में तो उन्होंने अपना प्यार भरा साइड दिखाने की कोशिश कई बार की है. हालांकि, दर्शकों को वो एंटरटेन करने में पीछे रही जिसकी वजह से वो शो के फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं. हालांकि, शो से एलिम
Share:
शादी कर ली और बच्चों की मां भी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने श्रेयस अय्यर से किया प्यार का इजहार
Read in your preferred language.

एडिन रोज ये नाम कई सारे लोगों के लिए जाना पहचाना है, जी हां ये वहीं हैं, जो बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री थी. शो में तो उन्होंने अपना प्यार भरा साइड दिखाने की कोशिश कई बार की है. हालांकि, दर्शकों को वो एंटरटेन करने में पीछे रही जिसकी वजह से वो शो के फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं. हालांकि, शो से एलिमिनेट होने के बाद भी लोगों के बीच उन्होंने अपनी पहचान बना ली है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के लिए अपने प्यार का इजहार किया है.

एडिन रोज लोगों के बीच अक्सर चर्चा में रहती हैं. पिछली बार वो एल्विश यादव के शो में अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. लेकिन, अब उन्होंने लोगों के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है. उन्होंने बताया कि वो इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से बहुत प्यार करती हैं. साथ ही उनके लिए अपने जुनून को भी दिखाया है. इतना ही नहीं उन्होंने उनसे शादी करने और उनके बच्चे की मां बनने जैसा फील होने के बारे में भी कहा है.

‘मैं उनके बच्चों की मां हूं’
एडिन ने फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं उनके बच्चों की मां हूं, मेरे ख्याल से मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुकी हूं.” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस चीज को लेकर मैं पॉजिटिव रहूंगी, क्योंकि जब आप इतना सोचोगे, तो कहीं न कहीं आपके एफर्ट को यूनिवर्स में सुना जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि जिस तरह का शख्स उन्हें पसंद है वो सारी क्वालिटी श्रेयस में है. एडिन ने श्रेयस को अपने पिता जैसा भी बताया है.

कौन है आइडियल कपल

हाल ही में आईपीएल के चलते श्रेयस काफी चर्चा में भी आए थे. एडिन ने कहा कि श्रेयस देश को दुनियाभर में रिप्रेजेंट करते हैं, तो उनमें नापसंद करने जैसा कुछ है ही नहीं. श्रेयस अय्यर के साउथ इंडियन होने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल मेरे पिता जैसे हैं वो भी तमिल थे. एडिन ने अपने आइडियल कपल के बारे में भी बात की उन्होंने कहा कि मुझे विराट-अनुष्का की जोड़ी काफी पसंद है, दोनों सच में एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं.