Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर कर जताया खुल्लम-खुल्ला प्यार, खींची एक दूसरे की फोटोज

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी अपने रिश्ते को बॉलीवुड की गलियारों में लेकर काफी मशहूर है. यह कपल बीते कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन एक दूसरे की तस्वीरें शेयर अपना प्यार जताते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा
Share:
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर कर जताया खुल्लम-खुल्ला प्यार, खींची एक दूसरे की फोटोज
Read in your preferred language.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी अपने रिश्ते को बॉलीवुड की गलियारों में लेकर काफी मशहूर है. यह कपल बीते कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन एक दूसरे की तस्वीरें शेयर अपना प्यार जताते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. हाल ही में दोनों ने एक दूसरे की तस्वीर शेयर कर दुनिया के सामने अपने प्यार को जाहिर किया है.

मलाइका ने शेयर की अर्जुन की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram Post) ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की है. फोटो के साथ मल्ला ने एक हार्ट वाली इमोजी भी जोड़ी है. यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अर्जुन को 'माई संडे व्यू' बताया था. आजकल दोनों का प्यार सातवें आसमान पर हैं. नीचे देखिए मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी.

अर्जुन ने शेयर की मलाइका की तस्वीर
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Post) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लेड़ी लव मलाइका अरोड़ा की तस्वीर शेयर कर अपना प्यार जताया है. शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मल्ला काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. इस फोटो पर अर्जुन ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है मगर एक हार्ट वाली इमोजी जरूर लगाई है. मलाइका ने भी ठीक इसी अंदाज में स्टोरी पोस्ट की है. आपोक बता दें कि, मालाइका की तस्वीर अर्जुन ने और अर्जुन की तस्वीर मलाइका ने खिंची है. नीचे देखिए अर्जुन का पोस्ट.

अरबाज खान से हुआ था तलाक

बता दें, मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज से तलाक लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल, अरबाज मॉडल जॉर्जिया ऐंड्रयानी को डेट कर रहे हैं और मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में खुश हैं. हालांकि, यह कपल अपनी उम्र में फर्क के चलते ट्रोल भी होता रहा है. अर्जुन से मलाइका 11 साल बड़ी हैं. एक इंटरव्यू में मलाइका ने समाज की मानसिकता पर सवाल भी उठाए थे. उन्होंने कहा था, 'जब एक बड़ी उम्र का आदमी अपने से छोटी लड़की के साथ रिलेशनशिप में होता है, तो लोग उसकी प्रशंसा करते हैं, लेकिन जब एक बड़ी उम्र की लड़की अपने से छोटे लड़के को डेट करती है, तो वह गलत हो जाती है.'