Monday, 14 September 2026 | 8:31 PM
UP News

मैनपुरी : पैसों के लेनदेन के विवाद में भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

मैनपुरी : जनपद मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ रिश्तों का खून करते हुए भांजे ने पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने ही सगे मामा को ईंटो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।थाना कुरावली क्षेत्र के घिरोर तिराहे के पास पैसों के लेनदेन के विवाद में 35 वर्षीय बसन्त कुमार की सरेआम ईंट से कुचलकर ह
Share:
Read in your preferred language.

मैनपुरी : जनपद मैनपुरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ रिश्तों का खून करते हुए भांजे ने पैसों के लेनदेन के विवाद में अपने ही सगे मामा को ईंटो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।थाना कुरावली क्षेत्र के घिरोर तिराहे के पास पैसों के लेनदेन के विवाद में 35 वर्षीय बसन्त कुमार की सरेआम ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई।

बसन्त कुमार की हत्या का आरोप उसके सगे भांजे शिवम पर है।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक बंसत कुमार सर्राफा कारोबारी थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। घायल बंसत कुमार को पुलिस ने आनन फानन में जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने बंसत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बसन्त कुमार की पत्नी ने मृतक बंसत के तीन भांजों,बहन और बहनोई के खिलाफ थाना कुरावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस तत्परता दिखाते हुए चार नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।जिनसे पूछताछ जारी है।एसपी अजय कुमार ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।