Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
Entertainment

महेश मांजरेकर को हुआ ब्लैडर कैंसर, ऑपरेशन के बाद 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहें

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की हाल ही में सर्जरी हुई है , जिसके बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं। दरअसल महेश मांजरेकर यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। जिसके बाद बीते दिन मुंबई के सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Mumba
Share:
महेश मांजरेकर को हुआ ब्लैडर कैंसर, ऑपरेशन के बाद 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहें
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की हाल ही में सर्जरी हुई है , जिसके बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं। दरअसल महेश मांजरेकर यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। जिसके बाद बीते दिन मुंबई के सिर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Mumbai's H N Reliance Foundation Hospital) में महेश की सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक महेश अस्पताल में ही भर्ती रहे थे।

वही हाल ही खबर आई है महेश मांजरेकर अब स्वस्थ होकर वापस घर आ गए हैं और अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर हैं। बताया जा रहा है कि महेश की सर्जरी बेहद आराम से हुई है, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

बता दें कि साल 1992 में महेश ने मराठी फिल्म जीवा सखा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। महेश मांजरेकर नें अपनी एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। महेश ने कई भाषाओं में फिल्में की हैं।वो सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक लेखक और निर्देशक भी हैं। इन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म 'वास्तव' में काम किया था।यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।इसके बाद उन्होंने 'अस्तित्व' और 'कुरुक्षेत्र' शानदार फिल्मों को निर्देशित किया। महेश मांजरेकर ने अपनी एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हैं।

महेश मांजरेकर ने इसके अलावा सलमान खान की दबंग, रेड्डी, बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों में भी शानदार रोल प्ले किया है। इसके अलावा वे हथियार, विरुद्ध, केसरी, बाजीराव मस्तानी और मुसाफिर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी बखूबी काम किया है। वे कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। महेश को उनके शानदार एक्टिंग के लिए कई नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।