Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
खेल

IPL 2021 से ठीक पहले माता के दर्शन करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपना अधिकतर समय फॉर्मिंग और फैमिली को ही देते नजर आए हैं। अप्रैल से शुरू होने आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिन
Share:
IPL 2021 से ठीक पहले माता के दर्शन करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़
Read in your preferred language.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपना अधिकतर समय फॉर्मिंग और फैमिली को ही देते नजर आए हैं। अप्रैल से शुरू होने आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्व करते दिखाई देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी माता के दर्शन के लिए हर साल रांची के देवरी मंदिर जाते हैं। इस साल भी उन्होंने मंदिर जाकर माता के दर्शन किए। धोनी रांची से 80 किलोमीटर दूर देवड़ी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया । धोनी ने अपने बचपन के दोस्त ​​चित्तू के साथ पवित्र स्थान की यात्रा की। धोनी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा तैनात की गई थी।

महेंद्र सिंह धोनी मंदिर आने वाले यह खबर सुनकर वहां प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई धोनी की बस एक झलक पाने को बेताब दिखाई दे रहा था। धोनी ने फैंस की उपस्थिति और प्यार को खुले दिल से स्वीकार किया और कुछ लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी क्लिक करने के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिया। धोनी की दरियादिली देखकर फैंस भी बेहद खुश नजर आए।