हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि यह ग्रेनेड हमला पंजाब को अस्थिर करने और इसकी शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की साजिश का हिस्सा है। वहीं, आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा ने मंगलवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के नेता, मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट की घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है।
Politics
पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है , हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सैनी ने घटना के बाद कालिया के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानक
Read in your preferred language.