Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
Entertainment

लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में किया 7 लाख रुपए का योगदान, 91 वर्ष की हो चुकीं है लता

भारत रत्न लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में 7 लाख की राशि दान की है। शनिवार को इस खबर की पुष्टि महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने की है। इस बारे में ट्विटर पर महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने लिखा है, 'भारत रत्न लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सीएम रिलीफ फंड में
Share:
लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में किया 7 लाख रुपए का योगदान, 91 वर्ष की हो चुकीं है लता
Read in your preferred language.

भारत रत्न लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सीएम केयर फंड में 7 लाख की राशि दान की है। शनिवार को इस खबर की पुष्टि महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने की है। इस बारे में ट्विटर पर महाराष्ट्र डीजीआईपीआर ने लिखा है, 'भारत रत्न लता मंगेशकर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सीएम रिलीफ फंड में 7 लाख रुपए का योगदान किया है।

इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर का आभार व्यक्त किया है।' डीजीआईपीआर ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से सीएम रिलीफ फंड में योगदान देने की अपील भी की है। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस की इस लड़ाई में वह भारत का सहयोग करें। कई कलाकार सोशल मीडिया पर लोगों की सहायता कर रहे हैं। इनमें से कई कलाकारों ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भी व्यवस्था की है
हाल ही में वरुण धवन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 21 करोड़ रुपए की निधि जमाई है। इसके माध्यम से वह 3900 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कुछ हफ्तों में भारत के अस्पतालों में दान देंगे। वहीं फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक एनजीओ के साथ मिलकर 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है। लता मंगेशकर भारत की सबसे सफल गायिका है। उन्होंने हजारों गाने गाए हैं। आज भी उनके गाए गाने काफी पसंद किए जाते हैं। लता मंगेशकर ने अब गाना छोड़ दिया है।
हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और समाज और देश से जुड़ी चीजों पर अपनी बात रखती हैं। लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पुरानी गानों से जुड़ी यादें भी शेयर करती है। वह अपने प्रशंसकों से संपर्क में भी रहती हैं। लता मंगेशकर कई सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है।