Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
भारत

लखीमपुर: खीरी में लिया गया अनोखा बदला, नाक के बदले काटी नाक

नाक काटने का बदला नाक काट कर लिया गया। मामला पढुआ थाने के ढखेरवा गांव का है। यहां शनिवार को पत्नी प्रीति ने मायके जाने की जिद की। विवाद हुआ तो पति श्रवण कश्यप ने पत्नी की पिटाई की और उसकी दांतों से नाक काट ली। जिससे वह लहू लुहान हो गई। प्रीति की नाक कटने की सूचना उसके मायके में गई तो मायके पक्ष के ल
Share:
लखीमपुर: खीरी में लिया गया अनोखा बदला, नाक के बदले काटी नाक
Read in your preferred language.

नाक काटने का बदला नाक काट कर लिया गया। मामला पढुआ थाने के ढखेरवा गांव का है। यहां शनिवार को पत्नी प्रीति ने मायके जाने की जिद की। विवाद हुआ तो पति श्रवण कश्यप ने पत्नी की पिटाई की और उसकी दांतों से नाक काट ली। जिससे वह लहू लुहान हो गई। प्रीति की नाक कटने की सूचना उसके मायके में गई तो मायके पक्ष के लोगों दामाद के घर आ धमके और हमला कर दामाद और उसकी मां की पिटाई की। दामाद श्रवण की बहन मोनी कश्यप की नाक काटकर उसे भी जख्मी कर दिया। दोनों तरफ के लोग ढखेरवा चौकी पहुंचे। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।