Tuesday, 15 September 2026 | 2:55 AM
मनोरंजन

कुणाल खेमू एक बार फिर अभय प्रताप सिंह के किरदार में नजर आएंगे 'अभय 3' का शूट हुआ शुरू

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) स्टारर क्राइम थ्रिलर ओरिजिनल सीरीज अभय पेश की थी। इसके बाद साल 2020 में इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ, वहीं अब इस सीरीज के फैन्स के लिए अच्छी खबर है कि जल्दी ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है क्योंकि कलाकारों और क्रू ने अभय 3 (Abhay 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। कुणाल खेमू जांच अधिका
Share:
कुणाल खेमू एक बार फिर अभय प्रताप सिंह के किरदार में नजर आएंगे  'अभय 3' का शूट हुआ शुरू
Read in your preferred language.

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) स्टारर क्राइम थ्रिलर ओरिजिनल सीरीज अभय पेश की थी। इसके बाद साल 2020 में इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ, वहीं अब इस सीरीज के फैन्स के लिए अच्छी खबर है कि जल्दी ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है क्योंकि कलाकारों और क्रू ने अभय 3 (Abhay 3) की शूटिंग शुरू कर दी है।
कुणाल खेमू जांच अधिकारी अभय प्रताप सिंह के रूप में वापसी कर रहे है, जिनके पास एक क्रिमिनल माइंड है और एक मामले को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आशा नेगी, निधि सिंह, ऋतुराज सिंह और एलनाज नौरोजी, जो पहले सीजन का हिस्सा थे, सीजन 3 में भी अपने सफल करैक्टर में लौटेंगे। इसके अतिरिक्त, नए कलाकर भी शामिल होंगे हालांकि जिससे जुड़ी जानकारी अभी तक गोपनीय रखी गई है।
पहले दो सीजन का निर्देशन करने वाले केन घोष इस सफल फ्रैंचाइजी के तीसरे सीजन का भी निर्देशन कर रहे हैं। पहले दो सीजन दर्शकों के बीच हिट थे क्योंकि यह किसी भी अन्य क्राइम थ्रिलर के विपरीत था और अब अभय 3 का 2022 में प्रीमियर होने के साथ, प्रशंसक इसे बड़ा, बोल्ड और वाइल्डर होने की उम्मीद कर सकते हैं।
कुणाल खेमू ने साझा किया, 'मैं एक ऐसी सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत रोमांचित और आभारी हूं जो इतनी पसंदीदा फ्रेंचाइजी बन गई है और इस फ्रेंचाइजी का मुख्य हिस्सा बनना अद्भुत फीलिंग है। जैसे कि मैं अभय 3 की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, मुझे अपने प्रशंसकों से वही प्यार और प्रशंसा मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने हमें यहां तक ​​पहुंचाया है।'
निर्देशक केन घोष कहते है, 'यह उन सभी दोस्तों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए है जो हमसे पूछते रहे कि हम अभय 3 की शूटिंग कब शुरू करेंगे? यह आधिकारिक तौर पर घोषणा करने के लिए है कि हमने शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही अभय 3 में आपकी स्क्रीन पर आपका पसंदीदा जासूस वापस आएगा।'