Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
मनोरंजन

कृष्णा अभिषेक ने ली नोरा फतेही की एंट्री होते ही जमकर चुटकी

देश में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है और मुंबई नगरी में रहने वाले कई सितारे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ नोरा ने अपने फैंस को जागरूक रहने के लिए कहा है
Share:
कृष्णा अभिषेक ने ली नोरा फतेही की एंट्री होते ही जमकर चुटकी
Read in your preferred language.

देश में कोरोना वायरस लगातार पैर पसारता जा रहा है और मुंबई नगरी में रहने वाले कई सितारे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। इसी के साथ नोरा ने अपने फैंस को जागरूक रहने के लिए कहा है। बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही सिंगर गुरु रंधावा के साथ द कपिल शर्मा शो पर पहुंची हुई थी। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने उनकी ड्रेस देखते ही वैक्सीन की बात छेड़ दी थी। नोरा और गुरु का ये स्पेशल एपिसोड जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है और मेकर्स ने इसकी झलक भी दिखा दी है।
हाल ही में नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया गाना डांस मेरी रानी रिलीज हुआ है। इस गाने ने जगह-जगह ऐसी धूम मचाई है कि अब हर किसी की जुबान पर ये चढ़ा हुआ है। नोरा और गुरु कई टीवी शोज में अपने इस गाने को प्रमोट कर रहे हैं। द कपिल शर्मा शो पर आकर इन दोनों ने ही खूब धमाल मचाया है। कपिल शर्मा ने नोरा फतेही के साथ खूब मजाक किया और जैसे ही कृष्णा अभिषेक आए तो उन्होंने वैक्सीन की ही बात छेड़ दी। दरअसल कृष्णा नोरा की ड्रेस को देखते ही कहते हैं कि वो इसमें आसानी से वैक्सीन लगवा सकती हैं।

कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान और अमृता सिंह कोरोना की चपेट में आई थी। बताया जा रहा था कि दोनों हसीनाओं ने एक पार्टी अटेंड की थी और इसी के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हाल ही में टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही कलाकार अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कई और सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।