Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

कोरबा: थाना इंचार्ज का वेगन-आर कनकी मार्ग पर लावारिश हालत में बरामद

छत्तीसगढ़/कोरबा :  शहर के बुधवारी रोड से कल जिले के पुलिस निरीक्षक एसएस पटेल की वैगन आर कार को गुरूवार रात्रि अज्ञात चोरो ने पार कर दिया था. इसकी जानकारी मिलते ही बेटे नरेश पटेल ने इनकी सूचना फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एसपी श्री अभिषेक मीणा के निर्देश पर तत्काल नाक
Share:
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़/कोरबा : शहर के बुधवारी रोड से कल जिले के पुलिस निरीक्षक एसएस पटेल की वैगन आर कार को गुरूवार रात्रि अज्ञात चोरो ने पार कर दिया था. इसकी जानकारी मिलते ही बेटे नरेश पटेल ने इनकी सूचना फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एसपी श्री अभिषेक मीणा के निर्देश पर तत्काल नाकेबंदी की और वाहन की खोजबीन शुरू की गई.

कल लगातार खोजबीन के बावजूद चोरी गया कार बरामद नही हुआ. वही आज सुबह जानकारी मिली कि उक्त वैगन आर कार कनकी के पास तरदा में लावारिश हालत में बरामद की गई जबकि चोर फरार हो चुके थे. आशंका जताई जा रही है कि चोर जिले से बाहर भागने की फिराक में थे