Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
India

कोरबा –कुसमुंडा में ६ अप्रैल को भव्य शोभायात्रा, २० अलग अलग झांकी, नृत्य, लाईट, डीजे होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र… तैयारियों को लेकर कुसमुंडा गौ सेवकों ने कसी कमर..

कोरबा – जिले में बीते २२ मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके ठीक ८ दिन बाद रामनवमी मनाई गई, इस तरह से दो बड़े भव्य व सफल आयोजन के बाद अब अप्रैल माह में होने वाली हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां में लोग जुट गए हैँ, बता दें बीते वर्ष की तरह ही इस ब
Share:
कोरबा –कुसमुंडा में ६ अप्रैल को भव्य शोभायात्रा, २० अलग अलग झांकी, नृत्य, लाईट, डीजे होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र… तैयारियों को लेकर कुसमुंडा गौ सेवकों ने कसी कमर..
Read in your preferred language.

कोरबा – जिले में बीते २२ मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके ठीक ८ दिन बाद रामनवमी मनाई गई, इस तरह से दो बड़े भव्य व सफल आयोजन के बाद अब अप्रैल माह में होने वाली हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां में लोग जुट गए हैँ, बता दें बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी कुसमुंडा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिलेगी, यह आयोजन ०६ अप्रैल को किया जावेगा, जिसके लिए बैठक आदर्श नगर कुसमुंडा श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में आहूत की गई व कार्यक्रम धूम धाम से आयोजित किये जाने के विषय मे चर्चा हुई ,जिसके बाद सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियां करने में जुट गए हैँ, जिसके तहत भगवान श्री राम एवम हनुमान के बड़े बड़े फ्लेक्स, पोस्टर,झंडे,लाइट इत्यादि लगाकर कुसमुंडा क्षेत्र को सजाया जा रहा है ।

भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी को संकट हरने, बुराई के खिलाफ जीत हासिल करने, अपने भक्तो को सुरक्षा प्रदान करने एवम परम शक्तिशाली देवता के रूप में पूजा जाता है। जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जी के भक्त उनकी आराधना करते है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए कुसमुंडा क्षेत्र के गौ सेवको ने बताया की इस बार कोयलांचल क्षेत्र कुसमुंडा में भव्य और विशाल शोभायात्रा निकलेगी। जो आगामी ०६ अप्रैल २०२३ दिन गुरुवार को सिद्धेश्वर शिव मंदिर विकासनगर कुसमुंडा से दोपहर २ बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी, यह शोभायात्रा विकास नगर कॉलोनी होते हुए इमली छापर चौक से रेल्वे फाटक पार कर , गायत्री मंदिर चौक होते हुए आदर्श नगर शेरावाली माँ के मंदिर के पास पहुंचेगी जहां सामूहिक हनुमान चालीसा व 1008 दीप प्रज्ज्वलित के साथ इंदिरा स्टेडियम आदर्श नगर कुसमुंडा में सम्पन्न होगी।

  • जिला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़