Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
मनोरंजन

Sara Ali Khan ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को जानें क्यों 'मम्मी' कहकर पुकारा, पढ़ें पूरी खबर

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा को 'मम्मी' कहकर पुकारा हैl मनीष मल्होत्रा लोकप्रिय फैशन डिजाइनर हैl दरअसल सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ मनीष मल्होत्रा के घर खाना खाने पहुंची थीl इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने मनीष मल्होत्रा को 'मम्मी' कहकर पुकारा हैl मनीष मल्होत्रा सारा अली खान समेत बॉ
Share:
Sara Ali Khan ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को जानें क्यों 'मम्मी' कहकर पुकारा, पढ़ें पूरी खबर
Read in your preferred language.

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा को 'मम्मी' कहकर पुकारा हैl मनीष मल्होत्रा लोकप्रिय फैशन डिजाइनर हैl दरअसल सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ मनीष मल्होत्रा के घर खाना खाने पहुंची थीl इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने मनीष मल्होत्रा को 'मम्मी' कहकर पुकारा हैl

मनीष मल्होत्रा सारा अली खान समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों के कपड़े कई अवसर पर डिजाइन कर चुके हैंl हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को भी खाने पर बुलाया थाl अब मनीष मल्होत्रा ने सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह को बुलाया हैl सारा अली खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैl उन्होंने मनीष मल्होत्रा का आभार प्रकट कियाl उन्होंने डिनर की तस्वीरें भी शेयर की हैl उनके साथ स्टाइलिश अमी पटेल भी नजर आई हैl

सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा को मम्मी कहकर पुकारा हैl उन्होंने लिखा है, 'अच्छे खाने के लिए धन्यवादl बहुत अच्छी शाम थीl' इसके साथ उन्होंने इसे मनीष मल्होत्रा को भी टैग किया हैl फोटो में मनीष मल्होत्रा उनकी मां अमृता सिंह और स्टाइलिश एमी पटेल नजर आ रही हैंl सारा अली खान ने सफेद शर्ट पहन रखी हैl एक अन्य फोटो में दाल, सब्जी, रोटी और चावल देखा जा सकता हैl उन्होंने लिखा है, 'इस खाने की मम्मी मनीष मल्होत्रा हैl' मनीष मल्होत्रा इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों को खाने पर बुला चुके हैंl इनमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल हैl

सारा अली खान को पिछली बार फिल्म कुली नंबर वन में देखा गया थाl वह वरुण धवन के साथ नजर आई थीl अब वह जल्द अतरंगी रे में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और धनुष की अहम भूमिका होगीl सारा अली खान फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl उनका अफेयर कार्तिक आर्यन के साथ थाl हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl दोनों की जोड़ी आज भी काफी लोकप्रिय हैl