राजनीति
जानिए, क्यों साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नेहरू को कहा अपराधी !
नई दिल्ली।। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरु को अपराधी की संज्ञा दी है। शिवराज ने नेहरू को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारे हिंदुस्तान को जो
Read in your preferred language.
नई दिल्ली।। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद अब भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरु को अपराधी की संज्ञा दी है। शिवराज ने नेहरू को अपराधी कहे जाने वाले बयान पर भोपाल में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि हमारे हिंदुस्तान को जो भी हानि पहुंचाएगा , हमारे हिंदुस्तान को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें में कोई शक नहीं है।
आपको बता दें कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा में सदस्यता अभियान के दौरान देश के प्रथम प्रधानतंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर में धारा 370 लगवाने पर अपराधी कहा था। और जिसके बाद देशभर में विवाद खडा हो गया था। हालाकि बाद में भोपाल आकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा था। कि जवाहरलाल नेहरू को लेकर उन्होंने जो कुछ भी ओडिशा में कहा था। वह तथ्यों के आधार पर कहा था।