Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
मनोरंजन

जानिए The Kapil Sharma Show के 'चंदू चायवाला' के पास है इतने करोड़ की संपत्ति

The Kapil Sharma Show’s Chandu Chaiwala aka Chandan Prabhakar Net Worth, Fees, Cars: ‘दी कपिल शर्मा शो’ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है. इस शो में काम करने वाले हर कलाकार की अपनी एक अलग पहचान है. आज हम कपिल शर्मा शो में ‘चंदू चायवाला’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन प्रभाकर (Chandan Pr
Share:
जानिए The Kapil Sharma Show के 'चंदू चायवाला' के पास है इतने करोड़ की संपत्ति
Read in your preferred language.

The Kapil Sharma Show’s Chandu Chaiwala aka Chandan Prabhakar Net Worth, Fees, Cars: ‘दी कपिल शर्मा शो’ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है. इस शो में काम करने वाले हर कलाकार की अपनी एक अलग पहचान है. आज हम कपिल शर्मा शो में ‘चंदू चायवाला’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) के बारे में बात करेंगे.
“द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 3” में पहले रनर अप बनने के बाद सुर्खियों में आए चंदन ने अपने कॉमिक अंदाज़ से लोगों को खूब हंसाया है. लंबे वक़्त से संघर्ष कर रहे इस आर्टिस्ट को कपिल शर्मा शो ने मशहूर कर दिया. चंदन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और वो एक अच्छी लाइफस्टाइल मेंटेन कर रहे हैं.
जी हां ‘चंदू चायवाला’ की प्रॉपर्टी और संपत्ति जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. networthexposed.com की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar Net Worth) के पास 15 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है.
चंदन आलीशान घर में रॉयल लाइफ जीते हैं. चंदन प्रभाकर सिर्फ लोगों को हंसा हंसाकर लाखों की कमाई करते हैं. चंदन और कपिल शर्मा एक दूसरे को काफी वक़्त से जानते हैं. दोनों ने स्ट्रगल का समय भी साथ बिताया है.
यही नहीं चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar Car) को रॉयल और महंगी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास BMW 3 Series 320D जैसी गाड़ी मौजूद है.आपको बता दें कि चंदन एक एपिसोड का 5-7 लाख रुपए चार्ज करते हैं. टीवी के अलावा वे भावनाओं को समझो, पावर कट, डिस्को सिंग और जज सिंह एलएलबी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.